फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two accused arrested in extortion case

रंगदारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: लॉरेंस गैंग के नाम पर भेजा लेटर, जान से मारने की दी धमकी

Mon, 10 Aug 2026 06:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 06:36 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने रंगदारी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मेडिकल संचालक को लेटर लिखकर जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
Two accused arrested in extortion case
रंगदारी मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फरीदकोट जिला पुलिस ने कोटकपूरा के एक केमिस्ट से लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी अरुण कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन




दुकान खोलने पर मिला धमकी भरा पत्र
पुलिस के अनुसार, आशीर्वाद मेडिकल स्टोर संचालक करण अरोड़ा ने शिकायत दी थी कि 7 अगस्त की सुबह दुकान खोलने पर उन्हें एक टाइप किया हुआ धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायत के बाद थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी साधनों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपियों के गैंग से संबंधों की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed