{"_id":"6a7971dea6edaf9cae085423","slug":"video-huge-crowds-of-devotees-thronged-gola-gokarannath-in-lakhimpur-kheri-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भीड़, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भीड़, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:08 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार को पौराणिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उमड़ा। प्रशासन के अनुसार, सुबह दस बजे तक एक लाख दस हजार लोगों ने जलाभिषेक किया। भीड़ के भारी दबाव के चलते शिव मंदिर कमेटी ने रविवार रात डेढ़ बजे मंदिर के कपाट खोल दिए। सोमवार सुबह नौ बजे तक गर्भ गृह के द्वारों पर अरघे लगवाकर जलाभिषेक कराया गया।
धार्मिक नगरी गोला गोकर्णनाथ हर हर महादेव की जयकारों से गूंज उठी। कॉरिडोर के मुख्य मार्ग में शिवम चौराहे पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग मौजूद थे। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष ने भी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने रविवार रात से ही मंदिर मार्ग में डेरा जमा लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।