{"_id":"6a79714b0f48c8327e0cbe38","slug":"video-shamli-unique-kanwar-with-lord-shiva-idol-and-hookah-draws-attention-on-meerut-karnal-highway-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: कांवड़ पर शिवजी की मूर्ति, सामने रखा हुक्का... मेरठ-करनाल हाईवे पर दिखी अनोखी कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कांवड़ पर शिवजी की मूर्ति, सामने रखा हुक्का... मेरठ-करनाल हाईवे पर दिखी अनोखी कांवड़
शामली जनपद के बिडौली में मेरठ-करनाल हाईवे के कांवड़ मार्ग पर सोमवार को एक अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कांवड़ पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जबकि प्रतिमा के सामने हुक्का रखा गया था। इसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई।
कांवड़ियों ने बताया कि वे 14 लोगों का समूह हैं, जो 3 अगस्त को हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले हैं। इस कांवड़ को 11 अगस्त को करनाल के रसूलपुर कलां स्थित मंदिर में जलाभिषेक के लिए चढ़ाया जाएगा।
कांवड़ियों के अनुसार, इस विशेष कांवड़ को तैयार कराने में करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए हैं। उनका कहना है कि यह भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है। इसी मान्यता और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए कांवड़ में हुक्का रखा गया है।
कांवड़िए परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर गंगाजल के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।