फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur expressway

Lucknow News: कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते शाम में भी आलमबाग से चलेंगी बसें

Mon, 10 Aug 2026 07:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
kanpur expressway

विज्ञापन
दो जोड़ी बसें दोपहर में होती हैं संचालित

लखनऊ। लखनऊ से कानपुर के लिए वाया एक्सप्रेसवे बसों का संचालन शाम में भी होगा। अभी आलमबाग टर्मिनल से दोपहर में दो जोड़ी बसों को चलाया जा रहा है। शाम में बसों के संचालन से यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी।

बीती 13 जुलाई को कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ हुआ। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ से कानपुर के लिए वाया एक्सप्रेसवे बसों के संचालन के लिए रूपरेखा तैयार की। सर्वे कराया गया। इसमें यह तय हुआ कि टोल महंगा होने के कारण किराया 152 रुपये लिया जाएगा, जबकि नेशनल हाइवे के रास्ते कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये है। रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र की ओर से आलमबाग टर्मिनल से कानपुर के लिए एक्सप्रेसवे के रास्ते दो बसों को सुबह शुरू किया गया। इन बसों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नाम से चलाया गया। लेकिन कुछ समय बाद इन बसों को यात्री नहीं मिलने पर बंद कर दिया गया। रोडवेज प्रशासन ने आलमबाग टर्मिनल से दोपहर में दो जोड़ी बसों को शुरू किया है, जिसका अच्छा रेस्पाॅंस आया है। ऐसे में अब यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शाम में भी एक्सप्रेसवे के रास्ते बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि यात्री सुविधाओं के मद्देनजर कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed