{"_id":"6a798e7203b1399b1d057c16","slug":"video-baghpat-muslim-community-welcomes-kanwariyas-with-flower-shower-spreads-message-of-harmony-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कांवड़ियों पर बरसे फूल, मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कांवड़ियों पर बरसे फूल, मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश
बागपत जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ौत के मुख्य बाजार में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिया गया।
खिदमत सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि बड़ौत की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए है। कांवड़ियों का स्वागत कर समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज को जोड़ने का काम करती हैं। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए।
इस मौके पर समीर, असलम, यामीन, बिलाल, अनस समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।