{"_id":"6a798c31f8f8809224059a72","slug":"video-meerut-sp-worker-reaches-hastinapur-with-ganga-water-on-bicycle-calls-atul-pradhan-his-inspiration-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हरिद्वार से साइकिल पर गंगाजल लेकर हस्तिनापुर पहुंचे सपा कार्यकर्ता, अतुल प्रधान को बताया प्रेरणास्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हरिद्वार से साइकिल पर गंगाजल लेकर हस्तिनापुर पहुंचे सपा कार्यकर्ता, अतुल प्रधान को बताया प्रेरणास्रोत
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में सावन के पावन महीने में सपा कार्यकर्ता रुद्र प्रताप सिंह हरिद्वार से साइकिल पर गंगाजल लेकर हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने गंगाजल लाने की प्रेरणा सपा विधायक अतुल प्रधान से मिलने की बात कही।
रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार से साइकिल यात्रा शुरू की और रास्ते में गंगाजल को सुरक्षित रखते हुए हस्तिनापुर पहुंचे। उनके मुताबिक यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा और जरूरतमंदों के प्रति समर्पण का संदेश देने का भी माध्यम है।
उन्होंने सपा विधायक अतुल प्रधान के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के प्रति कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सहानुभूति और समस्याओं को उठाने की भावना उनके लिए प्रेरणास्रोत बनी।
रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगाजल भगवान शिव को अर्पित करने की परंपरा के साथ सेवा और समर्पण का प्रतीक भी है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।