{"_id":"6a798e70c295788c6b0034b9","slug":"video-video-brasha-ka-btha-mal-rahata-para-thhapa-umasa-na-fara-pana-hajaratagaja-ma-garama-sa-bhal-thakha-lga-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बारिश के बाद मिली राहत पर धूप-उमस ने फेरा पानी, हजरतगंज में गर्मी से बेहाल दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बारिश के बाद मिली राहत पर धूप-उमस ने फेरा पानी, हजरतगंज में गर्मी से बेहाल दिखे लोग
लखनऊ में बारिश के बाद जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली थी, वहीं सोमवार को निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई, जिससे हजरतगंज समेत शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
हजरतगंज में दोपहर के समय राहगीर और वाहन सवार धूप व उमस के बीच अपने काम से निकलते नजर आए। मौसम में नमी अधिक होने के कारण लोगों को सामान्य तापमान में भी गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। कई लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, दिन में निकली धूप देखकर फिलहाल लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम में लगातार बदलाव के बीच कभी बारिश तो कभी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। लोगों को उम्मीद है कि बारिश होने से एक बार फिर गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।