सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsfdg

Noida News: कार सवार युवकों ने पीछा कर महिलाओं को किए अश्लील इशारे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
fgsfdg
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने पीछा कर महिलाओं को किए अश्लील इशारे
Trending Videos

- गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास युवती के साथ अश्लील हरकत

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कार सवार दो इंजीनियर ने रात में महिलाओं का पीछा कर अश्लील इशारे किए और काफी दूर तक पीछा कर परेशान किया। इसके बाद महिलाओं के साथ कार में चल रहे घरवाले वीडियो बनाने लगे तब आरोपी भाग गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास युवती के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

रविवार को एक एक्स हैंडल से यूपी पुलिस, मुख्यमंत्री को टैग कर 12 व 16 सेकेंड के दो वीडियो पोस्ट किए गए। इसमें बताया गया कि पर्थला पुल के पास एमजे हेक्टर कार सवार युवकों ने महिलाओं को अश्लील इशारे किए। महिलाएं भी अपने परिवार के साथ कार से जा रही थीं। आरोपियों ने काफी देर तक पीछा भी किया। दोनों वीडियो में कार सवार युवक अश्लील इशारे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-135 जेवीएस सोसाइटी निवासी अमित कुमार और अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों इंजीनियर हैं और अलग अलग कंपनियों में काम करते हैं। एसीपी उमेश यादव का कहना है कि जांच में घटनास्थल कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र का पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती से युवक ने अश्लील हरकत कर दी। सेक्टर 37 निवासी युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह शुक्रवार को अपने घर जाने के लिए गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर उतरी तभी आगे चल रहा एक युवक अचानक से अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद युवती ने शोर मचाया तब आसपास के लोग आने लगे। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed