सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: आम्रपाली सफायर सोसाइटी में बंद मिला एसटीपी, नाली में बहाया जा रहा सीवरेज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
sfdg
विज्ञापन
आम्रपाली सफायर सोसाइटी में बंद मिला एसटीपी, नाली में बहाया जा रहा सीवरेज
Trending Videos

-नोएडा प्राधिकरण के औचक निरीक्षण में सामने आई हकीकत, प्राथमिकी दर्ज कराने को सेक्टर-39 थाने में शिकायत

-पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण लगा चुका है 73 लाख 40 हजार रुपये का जु्र्माना, वसूली के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा पत्र

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद है। सीवरेज का गंदा पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा है। यह हकीकत नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से शनिवार को करवाए गए औचक निरीक्षण में सामने आई। इसके बाद प्राधिकरण ने सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को शिकायत दी है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि पहले भी सोसाइटी में एसटीपी संचालन में नियमों की अनदेखी की जा रही थी। अब तक 73 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इस जुर्माने की वसूली को क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा गया है।



थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की शिकायत जल विभाग के प्रबंधक पी पी सिंह की तरफ से दी गई है। इसमें बताया गया है कि प्राधिकरण के जल विभाग की पर्यावरण सेल ने 31 जनवरी को आम्रपाली सफायर सोसाइटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसटीपी मानक के अनरुप क्रियाशील नहीं पाए गए। नियमों के इस उल्लंघन पर अब तक लगाए गए 73 लाख 40 हजार रुपये जुर्माने को वसूलने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा जा चुका है। नियमों के उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed