{"_id":"697f5d341e1110e00600c962","slug":"video-marathon-for-cancer-awareness-in-gautam-buddha-university-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध विवि में कैंसर जागरूकता के लिए मैराथन, 1400 धावकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध विवि में कैंसर जागरूकता के लिए मैराथन, 1400 धावकों ने भरी हुंकार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:33 PM IST
Link Copied
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रन टू सेव लाइफ मैराथन का आयोजन किया गया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ), गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (जिम्स ) तथा अस्तित्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 1400 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस जागरूकता दौड़ में पैरालंपिक पदक विजेता वरुण सिंह भाटी, पैरा एथलीट एवं दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता स्वर्णा राज, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संवेदनशील बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त अभियान साबित हुई, जिसने हजारों लोगों को एकजुट कर कैंसर के खिलाफ लड़ाई का मजबूत संदेश दिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि समय पर जागरूकता, अनुशासित जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावी रूप से मुकाबला किया जा सकता है। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. चंदर के सिंह, जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की अधिष्ठाता डॉ. धन लक्ष्मी, डॉ. सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।