सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR Registered Against 10 Individuals for Assault and Attempted Murder

Noida News: मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against 10 Individuals for Assault and Attempted Murder
विज्ञापन
मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

दनकौर संवाद। गांव मंडपा में युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सड़क पर खड़ी कार में टक्कर लगने के विवाद में युवक और उसके परिवार को घेरकर लाठी-डंडे से मारपीट की थी और गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दौला रजपुरा निवासी शेरदिन ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च को वह परिवार के चार अन्य लोगों के साथ कार से किसी काम से जा रहे थे। मंडपा गांव के पास पहुंचे, तभी रास्ते में खड़ी एक कार से उनकी गाड़ी टकरा गई। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मंडपा गांव निवासी शोएब उर्फ काले, संजय, शाहरुख, इंतजाम और बबलू समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed