सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out due to cylinder explosion in house in Chhijarsi village of Noida

नोएडा में सिलेंडर ब्लास्ट: छिजारसी गांव के मकान में लगी आग, आधे घंटे तक छत पर फंसे रहे 12 लोग

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा के छिजारसी गांव में तीन मंजिला मकान के एक कमरे में छोटा गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। घटना के बाद 12 लोग छत पर फंस गए। दमकल टीम ने आधे घंटे में आग बुझाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

Fire broke out due to cylinder explosion in house in Chhijarsi village of Noida
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा के छिजारसी गांव स्थित एक तीन मंजिला मकान में बुधवार दोपहर छोटा गैस सिलेंडर फट गया। इससे कमरे में आग लग गई और पूरे मकान में धुआं भर गया। इस दौरान 12 लोग छत पर फंस गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। छत से सभी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Trending Videos

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छिजारसी गांव में गली नंबर छह में सुभाष शर्मा का तीन मंजिला मकान है। इसमें कई कमरे बने हुए हैं और इनमें किरायेदार रहते हैं। भूतल पर बने कमरे रहने वाला एक युवक अपने काम पर कंपनी चला गया था। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक उसके कमरे में तेज धमाका हुआ और कुछ ही देर में आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आग देखकर कुछ लोग बाहर निकल गए और कुछ लोग छत पर चले गए। धमाके के बाद आग लगने से पूरे मकान में धुआं भर गया। सूचना पर दमकलकर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि आग को बुझा दिया गया है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

आग बुझाने के दो घंटे बाद शुरू की बिजली की सप्लाई
मकान में आग लगने के बाद वहां रहने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद मकान की बिजली काटी गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की प्राथमिक की जांच में यह बात सामने आई है कि गैस लीक होने के बाद बिजली के किसी उपकरण के संपर्क में आने से आग लगी थी। आग बुझाने के दो घंटे बाद बिजली चालू की गई। आग लगने के बाद इसकी सूचना कमरे में रहने वाले किरायेदार को दी गई। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गया। 

 पहले भी हुई हैं घटनाएं
शहर में पिछले कुछ महीनों में आग लगने की कई घटनाएं हुई है जिसमें कुछ लोग भी फंसे थे। पिछले साल सेक्टर962 में पीजी में आग लगने की घटना हुई थी। इसमें कुछ लड़कियों पीजी की छत पर फंस गई थी। इनमें कई ने कूद कर जान बचाई थी। इसी तरह फेज-2 क्षेत्र में भी एक बिल्डिंग में आग लग गई थी और कई लोग छत पर फंस गए थे। हालांकि इन घटनाओं में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed