{"_id":"6996dc4500932ef9d9017ad8","slug":"waiter-injured-after-being-shot-in-harsh-firing-at-engagement-ceremony-in-greater-noida-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग: ग्रेटर नोएडा में गोली लगने से वेटर घायल, सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग: ग्रेटर नोएडा में गोली लगने से वेटर घायल, सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से 18 वर्षीय वेटर पुष्पेन्द्र घायल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में बिसरख गांव में एक सगाई समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक वेटर घायल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos
कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार रात एक बजे की है जब एक यथार्थ अस्पताल से सूचना मिली कि देव विहार कॉलोनी लाल कुआं गाजियाबाद निवासी 18 वर्षीय पुष्पेन्द्र को गोली लगने से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव बिसरख निवासी अंकित भाटी के घर पर टेंट लाकर सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह के दौरान एक युवक द्वारा द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इसी दौरान वहां वेटर का काम कर रहे पुष्पेन्द्र को गोली लग गई। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार पुष्पेन्द्र की हालत अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। उसके पेट में गोली लगी है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम का कहना कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।