Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Amar Ujala Aparajita program organized at Government Post Graduate College Noida Sector-39
{"_id":"6996cce0b30771273501381c","slug":"video-amar-ujala-aparajita-program-organized-at-government-post-graduate-college-noida-sector-39-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"घुटनों पर वार, डर पर प्रहार: ‘अपराजिता’ में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुटनों पर वार, डर पर प्रहार: ‘अपराजिता’ में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की धार
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:12 PM IST
नोएडा सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में उस समय उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल बन गया, जब अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘अपराजिता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।
कराटे प्रशिक्षक भरत प्रजापति ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकें सिखाईं। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में जोरदार आवाज के साथ पूरे आत्मविश्वास से वार करना चाहिए, जिससे सामने वाला असंतुलित हो जाए। खासतौर पर घुटनों पर सटीक प्रहार कर खुद को सुरक्षित निकालने की तकनीक पर जोर दिया गया।
इस दौरान स्पोर्ट्स टीचर रेनू तोमर, मिशन शक्ति प्रभारी मनीष कुमारी और प्राचार्य दिनेश चंद मौजूद रहे। कार्यक्रम ने छात्राओं में साहस, सजगता और आत्मनिर्भरता का नया संचार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।