{"_id":"69967619e77c68c7860d84d7","slug":"video-police-school-held-at-bhani-devi-goyal-school-ssp-told-students-the-tricks-of-success-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भानी देवी गोयल स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने बताए विद्यार्थियों को सफलता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानी देवी गोयल स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने बताए विद्यार्थियों को सफलता के गुर
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:01 AM IST
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताए। भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहने की बात कही। एसएसपी ने साइबर अपराधों से बचने के लिए विद्यार्थियों को आगाह करते हुए सतर्कता बरतने को कहा। सोशल मीडिया का सतर्क रहकर ही इस्तेमाल करने की नसीहत दी। उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता के लिए रील की जगह रियल लाइफ में जीना चाहिए। वर्तमान में मोबाइल के दुरुपयोग पर चर्चा करते हुए उन्होंने इससे बचने की जरूरत बताई। विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी बच्चे को कोई शिकायत है तो वह पुलिस के पास आए। छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कानून के आगे उसे झुकना पड़ता है। कानून पर ही भरोसा करना चाहिए। एसएसपी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। इसके पहले प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार समेत विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने एसएसपी का तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान अतुल तिवारी, शैलेंद्र यादव, अवधेश गोस्वामी, कौशलेश पाल, सुरेश गोस्वामी, विष्णु श्रीवास्तव, राजनारायण समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन पूजा गुप्ता ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।