Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A young man who came to intervene was stabbed with a knife, SP City Preeti Singh gives information about the case.
{"_id":"69967506e94fab5b200b8b4c","slug":"video-a-young-man-who-came-to-intervene-was-stabbed-with-a-knife-sp-city-preeti-singh-gives-information-about-the-case-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीच बचाव करने आए युवक को चाकू से गोदा, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बचाव करने आए युवक को चाकू से गोदा, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:22 AM IST
Link Copied
इंदीवर नगर में पवन राय की गैस रिफिलिंग की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम मोहल्ले के ईशु और कृष्ण बरार उर्फ कृष्णा छोटा सिलिंडर लेकर पवन की दुकान में गैस भराने पहुंचे थे। इस दौरान करीब तीस रुपये की गैस अधिक भर गई। पवन तीस रुपये अलग से मांगने लगा। ईशू यह पैसा देने को राजी नहीं था। इसको लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। आरोपियों ने पवन के पिता बालकृष्ण को पीट दिया। विवाद बढ़ने पर पवन ने घर के कई लोगों को बुला लिया। ईशू ने भी अपने दोस्त बुला लिए। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाला विनोद कुमार साहू (42) बाहर निकल आया। वह बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में तबाड़तोड़ चाकू से कई वार कर डाले। विनोद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख आरोपी भाग निकले। आसपास चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग लहूलुहान हाल में उसे लेकर बरुआसागर थाने पहुंचे। वहां से उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया। मेडिकल अस्पताल में एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। कुछ देर बाद विनोद की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। पत्नी विनीता एवं बच्चे भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।