सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fitness check of e-rickshaw-bike taxi is easy, facility will be available in the departmental office itself.

Noida News: ई-रिक्शा-बाइक टैक्सी की फिटनेस जांच आसान, विभागीय कार्यालय में ही मिलेगी सुविधा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Fitness check of e-rickshaw-bike taxi is easy, facility will be available in the departmental office itself.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

------
-अब तक दो निजी फिटनेस सेंटरों पर ही होती थी फिटनेस जांच
-लगातार आ रही शिकायतों और लंबी दूरी के चलते लिया गया फैसला

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी चालकों को अब अपने वाहन की फिटनेस की जांच कराने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। परिवहन विभाग ने नियमों में बदलाव किया है। अब इन वाहनों की फिटनेस जांच सेक्टर-33 स्थित विभाग के कार्यालय में ही होगी। इससे वाहन मालिकों को स्वचलित जांच स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा।

परिवहन विभाग के अनुसार,ए, बी, सी कैटेगिरी के तहत करीब 17 प्रकार के वाहनों की फिटनेस जांच में ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी शामिल नहीं थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक व्यावसायिक वाहनों के लिए फिटनेस जांच पहले आठ वर्षों तक साल में दो बार और इसके बाद हर वर्ष कराना जरूरी है। यही नियम ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी पर भी लागू रहेगा। जिले में वर्तमान में करीब 27 हजार ई-रिक्शा और लगभग 3500 बाइक टैक्सी पंजीकृत हैं, जिनकी जांच अब स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर वाहन निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि वाहन मालिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर जाकर टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं। निर्धारित समय पर वे आसानी से अपने वाहन की फिटनेस जांच करा सकेंगे। गौरतलब है कि जिले में फिलहाल ग्रेटर नोएडा के वेदपुरा स्थित कीगोल्ड ड्राइविंग कॉलेज एंड फिटनेस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड और धूम मानिकपुर स्थित प्रणाम रोड गुरु ऑटो फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड फिटनेस केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर रोजाना करीब 100 वाहनों की जांच होती है और यहां नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ दिल्ली के वाहन भी पहुंचते हैं।
रिक्शा चालक बोले- 30 किलोमीटर दूर जाने का झंझट खत्म

रिक्शा चालक विनोद ने बताया कि अब उन्हें 30 किलोमीटर दूर स्थित निजी केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। सेक्टर-10 के ई-रिक्शा चालक राजकुमार ने बताया कि परिवहन कार्यालय पास में होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं, छलेरा के एक अन्य चालक ने इसे राहत भरा निर्णय बताया।

------------
-भविष्य में जिले में नए स्वचलित जांच स्टेशन खोलने की भी योजना है। इससे जांच सुविधाओं का विस्तार होगा और वाहन मालिकों को और अधिक सहूलियतें मिल सकेंगी। -नंदकुमार, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed