{"_id":"69dbaf608a6138acb50c03be","slug":"five-students-arrested-for-performing-car-rooftop-stunts-noida-news-c-491-1-gnd1001-5923-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की छत पर स्टंट करना पड़ा भारी, पांच छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की छत पर स्टंट करना पड़ा भारी, पांच छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-वीडियो के आधार पर कार की पहचान कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कार की छत पर स्टंट और हुड़दंग करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वीडियो कोतवाली क्षेत्र के निजी विश्वविद्यालय के निकट का है, जो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके आधार पर कार की पहचान कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
युवकों की पहचान आर्यन, अनमोल, जीत, उत्तम और अर्पित के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
Trending Videos