{"_id":"6a523f08fb1efe947a04849c","slug":"five-thousand-families-are-longing-for-drinking-water-noida-news-c-23-1-lko1064-99897-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीने के पानी को तरस रहे पांच हजार परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीने के पानी को तरस रहे पांच हजार परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी के लोग परेशान
-प्रबंधन बोला, गंगा जल की सप्लाई बाधित होने से हो सकती है समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी में शनिवार को भी निवासियों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। निवासियों का आरोप है कि पानी की सप्लाई बहाल कराने का वादा किया गया था लेकिन संकट बरकरार है। गंगा जल की सप्लाई बाधित होने का बहाना बताया जा रहा है। करीब 5 हजार से अधिक परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, मेंटेनेंस प्रबंधन ने नोटिस जारी कर लोगों से पानी का सीमित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। पंचशील ग्रीन्स-1 सोसाइटी के कई टावरों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।
महागुण माईवुड्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया, पिछले 15 दिनों से सोसाइटी में पानी का प्रेशर कम आ रहा है। पंप हाउस की खराब मोटरों की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। सोसाइटी में पानी के टैंकर भी मंगाए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ती मांग के कारण उनसे भी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है।
तीन में से एक मोटर खराब
पंचशील ग्रीन्स-1 सोसाइटी में भी शनिवार को लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि सोसाइटी की तीन मोटरों में से एक मोटर खराब हो गई है। निवासी मयंक ने बताया कि फिलहाल दो मोटरों के सहारे पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन बढ़ी हुई खपत के कारण कई टावरों में पानी जल्दी खत्म हो जाता है। सचिव संदीप चौधरी का कहना है कि सोसाइटी में हर ट़ॉवर में पानी की सप्लाई हो रही है। मोटर को सही करा लिया गया है।