{"_id":"6a5233a6793d0300b40ac887","slug":"foreign-devotees-will-participate-in-iskcons-jagannath-yatra-noida-news-c-1-noi1095-4489939-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इस्कॉन की जगन्नाथ यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इस्कॉन की जगन्नाथ यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (संवाद)। इस्कॉन की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी। यात्रा शाम 4 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ होगी जो अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक व अडोबी चौक होते हुए शाम 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी। इस रथयात्रा में देश-विदेश के भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
रथयात्रा आरंभ होने से पहले भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। महाआरती भी की जाएगी। पूरे रास्ते में मधुर कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा। इस वर्ष इस्कॉन अपने स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है। यात्रा में अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया देशों से कई भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है। इस रथयात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा व नोएडा के विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।