सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   foul smell emanating from potato filling in dosa woman raised objection at renowned outlet in GN West

डोसे में आई बदबू: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नामी आउटलेट पर महिला का हंगामा, वीडियो बनाकर क्वालिटी पर सवाल उठाए

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: गौड़ सिटी मॉल स्थित बीकानेरवाला में एक महिला ने डोसे के आलू से तेज बदबू आने पर शिकायत की। महिला ने वीडियो बनाकर स्टाफ से सवाल भी पूछा। 

foul smell emanating from potato filling in dosa woman raised objection at renowned outlet in GN West
डोसे में आई बदबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल में स्थित बीकानेरवाला में महिला द्वारा लिए गए डोसे के आलू से बदबू आने का मामला सामने आया है। बदबू आने पर महिला ने कड़ा विरोध जताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos


महिला ने बताया कि डोसा लिया था। जैसे ही डोसा खाना शुरू किया उसकी आलू से बदबू आने लगी। इस पर विरोध दर्ज कराया। कहा कि यह आलू कम से कम तीन दिन पुराना है, रेस्टोरेंट में काम करने वालों ने आलू सुबह का होने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि वह एक अच्छी गृहणी है।इसलिए उसे पता है कि आलू कई दिन पुराना है। महिला ने कहा कि 100 रुपये में डोसा सड़क के किनारे भी मिल जाता है, लेकिन अच्छा खाना खाने के लिए आप के महंगे रेस्टोरेंट में आते हैं। बदबूदार खाना खिलाकर लोगों को बीमार करना चाह रहे हैं। महिला ने जिला प्रशासन से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed