फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar is proving highly popular among foreign students 35 percent of international students

कॅरिअर बनाने सात समंदर पार: विदेशी विद्यार्थियों को खूब भा रहा गौतमबुद्ध नगर, इन देशों के छात्र कर रहे पढ़ाई

Wed, 15 Jul 2026 01:29 PM IST
अनुज कुमार अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

अब गौतमबुद्ध नगर शिक्षा के क्षेत्र में भी एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। एआईएसएचई 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुल 5,953 विदेशी छात्रों में से करीब 35 फीसदी अकेले गौतमबुद्ध नगर के शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा और शोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar is proving highly popular among foreign students 35 percent of international students
विदेशी विद्यार्थियों को खूब भा रहा गौतमबुद्ध नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग और व्यापार के बाद अब गौतमबुद्ध नगर शिक्षा के क्षेत्र में भी एक ग्लोबल हब के रूप में उभर रहा है। ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) 2023-24 की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए आने वाले कुल 5,953 विदेशी छात्रों में से करीब 35 प्रतिशत अकेले गौतमबुद्ध नगर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की इस शो-विंडो में हर साल हजारों विदेशी छात्र अपना कॅरिअर संवारने आ रहे हैं, जिससे जिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख मजबूत कर रहा है। हर साल करीब 850 छात्र केवल शारदा विवि में ही पढ़ने आते हैं। इसके साथ ही गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में भी 100 से अधिक छात्र पंजीकरण कराते हैं। एमिटी, गलगोटिया व एनआईयू के साथ अन्य कॉलेज की बात करे तो करीब 950 से अधिक छात्र उच्च शिक्षा व रिसर्च करने के लिए यहां आ रहे हैं। अकेले शारदा में ही 90 से अधिक देशों के छात्र पढ़ाई करने आते हैं। यहां से जाने के बाद वह अपना दूसरा घर भारत को मानते हैं।
विज्ञापन

 

जीबीयू के कुलपति प्रो राणा प्रताप सिंह ने बताया कि विदेशी छात्रों की संख्या कई साल से बढ़ रही है। उनके लिए यहां एक दर्जन से अधिक कोर्स चलाए जा रहे हैं। स्नातक और पीएचडी करने के लिए छात्र आते हैं। विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए सत्र से कई कोर्स शुरू होने वाले हैं।  वहीं, शारदा विश्वविद्यालय के पीआर हेड डॉ अजीत कुमार ने बताया कि विदेशी छात्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्ट, मेडिकल सहित कई कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का खुलेगा कैंपस
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का भारत में पहला कैंपस ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर के टॉवर-2 में तीन मंजिलें किराये पर लिया है। विश्वविद्यालय की योजना शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए इसी वर्ष के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की है, ताकि अगले वर्ष अप्रैल से नियमित कक्षाएं संचालित की जा सकें। यूपी राज्य निजी विश्वविद्यालय के नए अम्ब्रेला एक्ट में आईटीएस, केसीसी, जेबीएम, जीएनओआईटी और माधव मेनन विश्वविद्यालय बनाने के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। एमिटी, शारदा, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, शिवनादर विश्वविद्यालय और बेनेट व मेट्रो विश्वविद्यालय मौजूद हैं। यदि इन आवेदनों को मंजूरी मिल जाती है तो जिले में 11 विश्वविद्यालय हो जाएंगे। यह उत्तर भारत का सबसे अधिक निजी विश्वविद्यालय वाला जिला होगा।

विज्ञापन

इन देशों के छात्र कर रहे पढ़ाई
विश्वविद्यालयों में वियतनाम, श्रीलंका, थाईलैंड, वर्मा, भूटान, दक्षिण एशिया, यूएसए समेत कई देशों के छात्र यहां पढ़ाई करने के लिए आते हैं। कई देशों के छात्र बुद्ध स्टडीज में पढ़ाई कर रहे हैं। विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ने से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। यहां के क्लासरूम दुनिया भर के युवाओं की चहल-पहल से गुलजार होने लगे हैं।

शिक्षा का स्तर काफी अच्छा उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर काफी अच्छा है। यहां का माहौल हमें आगे बढ़ने में काफी मदद करता है। - विजया, छात्र, जीबीयू

जीबीयू में रिसर्च से लेकर अन्य विभागों में कराई जाने वाली पढ़ाई हमें आकर्षित करती हैं। कई दोस्त यहां से पढ़ाई करके निकले हैं। - वन्निता ज्योति, छात्र, जीबीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed