सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GBU Student Posts Video on Social Media Levels Serious Allegations Against University

'मेरी लाइफ का ये लास्ट वीडियो है': ...मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं, GBU छात्र ने सोशल मीडिया पर डाला VIDEO

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 22 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

वीडियो वायरल होने के बाद देर रात पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब 2 बजे वीडियो संज्ञान में आने के बाद छात्र की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने लोकेशन ट्रैक की और पता चला कि छात्र दिल्ली में अपने परिजन के पास पहुंच चुका है। 

GBU Student Posts Video on Social Media Levels Serious Allegations Against University
अक्षत त्रिपाठी, छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र द्वारा इंटरनेट मीडिया पर खुद का एक भावुक वीडियो प्रसारित करने के बाद देर रात हड़कंप मच गया। वीडियो में छात्र ने इसे जीवन का अंतिम वीडियो बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर प्रताड़ना और सुविधाएं न देने के आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया। बाद में छात्र दिल्ली स्थित अपने घर पर सुरक्षित मिला।



प्रयागराज का है अक्षत त्रिपाठी 
मूलरूप से प्रयागराज निवासी छात्र अक्षत त्रिपाठी ने करीब दो मिनट 53 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में उसने विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर, हॉस्टल वार्डन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्यों पर झूठे आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। छात्र ने कहा कि विद्यार्थियों से लाखों रुपये फीस लेने के बावजूद हॉस्टल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र अपने परिजन के पास पहुंचा
वीडियो वायरल होने के बाद देर रात पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब 2 बजे वीडियो संज्ञान में आने के बाद छात्र की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने लोकेशन ट्रैक की और पता चला कि छात्र दिल्ली में अपने परिजन के पास पहुंच चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र ने अपने भाई से संपर्क कर ऑनलाइन टैक्सी के माध्यम से दिल्ली स्थित घर तक पहुंचने की व्यवस्था की थी। एडीसीपी संतोष कुमार के अनुसार का कहना है कि मामले में ईकोटेक-1 कोतवाली में कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन

प्रबंधन ने आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया
विश्वविद्यालय प्रशासन ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। विश्वविद्यालय के प्रभारी छात्र कल्याण की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वीडियो सामने आते ही छात्र के परिजन से संपर्क किया गया था और उसकी मां ने छात्र के सुरक्षित घर पहुंचने की पुष्टि की थी। प्रशासन का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जा रही सूचनाएं तथ्यों से परे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed