{"_id":"6a81c8bddd750df97c09d82e","slug":"gdfgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9409-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट देने के बहाने लोगों को लूटने वाले 2 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट देने के बहाने लोगों को लूटने वाले 2 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
पुलिस ने बदमाशों के पास से दो लोगों को कराया मुक्त, कार में बैठाकर बदमाश लोगों को ले जा रहे थे अपने साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लिफ्ट देने के बहाने लोगों को कार में बैठाकर उनसे लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पीआरवी को सूचना मिली थी कि कार सवार 2 बदमाशों ने एक युवक को लिफ्ट देने के बाद बंधक बना लिया और डरा-धमकाकर उससे ऑनलाइन रुपये भी ट्रांसफर करा लिए हैं।
पीड़ित की पहचान राजस्थान के धौलपुर निवासी हेमेन्द्र के रूप में हुई है। जो शनिवार को दनकौर क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर जाने वाले टोल के नजदीक वाहन का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आई-20 कार की पहचान कर पीछा शुरू किया। गलगोटिया अंडरपास के पास कार रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बिहार निवासी अभिनय पल्लव और हापुड़ निवासी सत्यम सिंह के गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बंधक बनाए हेमेन्द्र और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से लिफ्ट के बहाने कार में बैठाए गए कानपुर निवासी नमन को भी सकुशल मुक्त कराया।
एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि दोनों लंबे समय से इस तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।