सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   German Shepherd attacks child playing outside home

Noida News: जर्मन शेफर्ड ने घर के बाहर खेल रहे मासूम पर किया हमला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
German Shepherd attacks child playing outside home
विज्ञापन
- परिजनों ने दनकौर थाने में पड़ोसी के खिलाफ दी तहरीर
Trending Videos


दनकौर। दनकौर के गांव ठसराना में रविवार को पड़ोसी के पालतू जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे मासूम पर हमला कर दिया। हमले में घायल मासूम चीखता हुआ घर के अंदर भागा। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में थाने में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस को दी तहरीर में गांव ठसराना निवासी मोहित ने कहा कि बेटा (5) घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी के घर के सामने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा। पालतू कुत्ते ने बच्चे के पैर में काट लिया। जिसके बाद बच्चा चीख पड़ा और वहां से भागकर सीधे घर पहुंचा। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed