{"_id":"69f0bd837227ca02ce081a46","slug":"gfdh-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93398-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेटिंग ऐप के जरिए बुलाकर लूट का आरोप, आरोपी को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेटिंग ऐप के जरिए बुलाकर लूट का आरोप, आरोपी को जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-126 क्षेत्र में डेटिंग ऐप के जरिए युवक को बुलाकर लूटपाट करने के मामले में अदालत ने आरोपी रोहित को जमानत दी है। अदालत ने 23 अप्रैल को सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया। अदालत ने आरोपी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही धनराशि के एक जमानती पर रिहा करने का निर्देश दिया है।
वादी ने 1 अप्रैल 2026 को थाना सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह सेक्टर-92 का निवासी है। सेक्टर-134 में गारमेंट सिलाई का काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी एक डेटिंग ऐप के माध्यम से ‘राहुल’ नाम के व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई थी। 23 मार्च को आरोपी ने कपड़े सिलवाने के बहाने उसे रायपुर, सेक्टर-126 स्थित एक लोकेशन पर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर एक पीजी में ले गया। जहां उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर पीड़ित के पहचान पत्रों की फोटो खींच ली और उसे निर्वस्त्र कर तस्वीरें भी ले लीं। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे सोने की चेन, डायमंड सोलिटेयर रिंग और करीब 15 हजार रुपये नकद लूट लिए गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीजी में कमरा लेने के दौरान आरोपियों ने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। जिससे उनकी पहचान का सुराग मिला। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को शर्तों को साथ जमानत दी है।
Trending Videos