{"_id":"69cbc65614c612cb24028699","slug":"girl-jumped-out-of-the-auto-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91217-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चालक की गलत नीयत भांपकर ऑटो से कूदी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चालक की गलत नीयत भांपकर ऑटो से कूदी युवती
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर को अभी ऑनलाइन नहीं चलाया जाए-चालक की गलत नियत भांपकर ऑटो से कूदी युवती
-सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में इको सिटी सोसाइटी के पास की घटना, नोएडा सेक्टर-45 में रहती है पीड़िता
-आरोप है कि रैपिडो से की थी ऑटो की पर्सनल बुकिंग, पर चालक के साथ एक और युवक था सवार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक युवती ने चालक की नीयत सहीं नहीं होने पर चलते ऑटो से छलांग लगा दी। युवती का आरोप है कि उसने रैपिडो से ऑटो की पर्सनल बुकिंग की थी, लेकिन ऑटो में चालक के साथ एक और युवक सवार था। उसके बाद चालक ऑटो को तेजी और लापरवाही से चला रहा था। जिससे युवती डर गई। कूदने से युवती को हल्की चोट आई हैं। घटना 25 मार्च की रात की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती को चोट नहीं लगी है। दो सवारी होने पर किराये को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
पीड़ित युवती नोएडा के सेक्टर-45 स्थित एक पीजी में रहती है। वो एक कंपनी में नौकरी करती है। 25 मार्च को वो सेक्टर-142 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में आई थी। यहां युवती के एक परिचित के घर पर कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद युवती अपने घर जाने के लिए निकली। आरोप है कि रात 11:55 बजे उसने रैपिडो एप से ऑटो की बुकिंग की। सुपरटेक इको सिटी के बाहर ऑटो पहुंचा। ऑटो में चालक के साथ एक और युवक सवार था। जबकि उसने बुकिंग पर्सनल की थी। ऑटो में बैठना संदिग्ध लगा, लेकिन मजबूरी में युवती ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि चालक ऑटो को तेजी व लापरवाही से चलाने लगा। अनहोनी का डर होने पर युवती करीब 300 मीटर दूर जाकर ऑटो से कूद गई। जिसमें युवती को हल्की चोटें भी आई है। युवती ने इसकी सूचना महिला हेल्पलाइन पर दी। वहां से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सेक्टर-142 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने शिकायत देकर ऑटो चालक की जांच करने की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला है कि ऑटो में चालक का ममेरा भाई सवार था। जो उसे लेकर घर जा रहा था। युवती ने इसका विरोध किया। शेयरिंग ऑटो होने पर किराये को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद युवती ऑटो से उतर गई।
बिना पुलिस सत्यापन के दौड़
रहे ऑटो व बाइक : नियमों के तहत सभी ऑनलाइन बाइक-टैक्सी राइड कंपनियों में काम करने वाले सभी चालकों का पुलिस सत्यापन होना जरूरी है। पुलिस सत्यापन के साथ चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, मेडिकल टेस्ट और वाहन फिटनेस की जांच आवश्यक है। उसके बाद ही कंपनियां ड्राइवर को एप पर एक्टिव रख सकती है, लेकिन उसके बाद भी ऐसा नहीं किया जा रहा है। काफी वाहन चालक बिना पुलिस सत्यापन के वाहनों को दौड़ा रहे हैं।
Trending Videos