{"_id":"69f0ae457b01d3b6e8083166","slug":"girls-show-their-strength-in-cisce-zonal-athletic-meet-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93410-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीआईएससीई जोनल एथलेटिक मीट में बेटियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीआईएससीई जोनल एथलेटिक मीट में बेटियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बालिका वर्ग के मुकाबले में 14 विद्यालयों से 182 छात्राओं ने भाग लिया
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में हुई दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल एथलेटिक मीट में मंगलवार को बालिका वर्ग में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में गाजियाबाद क्षेत्र के लगभग 14 विद्यालयों से 182 छात्राओं ने भाग लिया और अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने बताया कि दूसरे दिन बालिका वर्ग में मुकाबले हुए। अंडर-14, 17 व 19 वर्ग में खिलाड़ियों ने दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
अंडर-14 की लंबी कूद में पहले नंबर पर होली चाइल्ड विद्यालय की सौम्या यादव, दूसरे नंबर पर सेंट जोसेफ अकादमी की दृष्टि शर्मा और तीसरे पर अंशिका यादव रहीं। अंडर-17 कदम चाल में जानवी शर्मा (इंग्राहम विद्यालय) पहले, वंशिका त्यागी (माउंट कैरेमल विद्यालय) दूसरे और निशा यादव (जीसस एंड मैरी विद्यालय) दूसरे स्थान पर रहीं।
1500 मीटर दौड़ में इंग्राहम विद्यालय की नव्या शर्मा ने बाजी मारी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: रिया चौहान (क्रिस्टी ज्योति विद्यालय) और मान्या कुमारी (इंग्राम विद्यालय) रहीं। लंबी कूद में सेंट जोसेफ अकादमी की उन्नति त्यागी पहले, सेंट जोसेफ विद्यालय की रेचल इक्का और हिमाक्षी सिंह दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं।
डिसक्स थ्रो में सेंट जोसेफ अकादमी की शुभांगी शर्मा अव्वल रहीं। समाउंट कार्मल अकादमी की अनुष्का चौधरी दूसरे और होली एंगल विद्यालय की आंशिक सिंह तीसरे पायदान पर रहीं।
अंडर-19 में 1500 मीटर दौड़ अनन्या कश्यप पहले, रिद्धिमा पंकज दूसरे, दिशइता गोला तीसरे नंबर पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में दीक्षा पांडेय प्रथम, अदिति जयंत द्वितीय और अभिका त्यागी तृतीय रहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X