सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health check-up camps will be organised at 300 places on May 1.

Noida News: एक मई को 300 जगह लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Health check-up camps will be organised at 300 places on May 1.
विज्ञापन
1 मई को सीएम देंगे श्रमिकों को कई सुविधाओं का तोफहा
Trending Videos

- जिला प्रशासन ने श्रमिक दिवस को लेकर पूरी की तैयारी, ऑनलाइन जुड़ेंगे मुख्यमंत्री
- करेंगे स्थ्य एवं श्रमिक कल्याण से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक मई को श्रमिक दिवस पर लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन स्वास्थ्य एवं श्रमिक कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ हेल्थ एटीएम, पोर्टा क्लीनिक आदि शामिल हैं। जिले में 300 से अधिक जगहों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम ने बताया कि 44 स्थानों पर टेलीमेडिसिन सुविधाओं का विस्तार, औद्योगिक इकाइयों में 79 स्थानों पर डिस्पेंसरी/एम्बुलेंस कक्षों की स्थापना और 25 चिकित्सीय मोबाइल वैन (मुख्यमंत्री आरोग्य रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 3 लाख सेनेटरी पैड का वितरण, 201 स्थानों पर श्रमिक आरोग्य कैंपों का आयोजन होगा। 25 हेल्थ एटीएम, 04 एएलएस एम्बुलेंस और 10 ब्लड एनालाइजर का लोकार्पण और 5 पोर्टा क्लिनिक व 15 हेल्थ वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 नए अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाएगा। 201 अस्पतालों में श्रमिक हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल हल्दौनी एवं कंपोजिट स्कूल छजारसी का लोकार्पण, सीएम कंपोजिट स्कूल सेक्टर-33 यीडा का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 5 डिजिटल वैन व कौशल विकास बसों का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों के 40 विद्यालयों में द्वितीय पाली में कौशल विकास एवं अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत 25 विशेष शिविर भी आयोजन होगा। श्रम विभाग 24 निर्माण श्रमिकों के बीओसीडब्ल्यू पंजीयन केंद्रों का उद्घाटन, 43 शिशु कक्षों (क्रेच) की स्थापना व 79 एम्बुलेंस रूम/डिस्पेंसरी का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि उद्योग, प्रशासन एवं स्वयं सहायता समूहों के बीच 15 एमओयू हस्ताक्षरित कर श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को दीर्घकालिक बनाया जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में श्रमिक बस्तियों में 26 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत खाते खोले जाएंगे। वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, यूपीआई उपयोग एवं स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता प्रदान की जाएगी। पूर्ति विभाग 5 किलोग्राम के 15000 एलपीजी गैस सिलेंडरों का भी वितरण कराएगा।
इन शिविरों में श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, पोषण व श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, आयुष्मान कार्ड बनाने आदि जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed