सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government Inter College team tops in Kabaddi, MP sports competition today

Noida News: कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज की टीम अव्वल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Government Inter College team tops in Kabaddi, MP sports competition today
विज्ञापन
विधायक खेल स्पर्धाएं...एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती समेत कई खेल मुकाबले खेले
Trending Videos


फोटो है

--------
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवार को सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत विधायक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतिस्पर्धा की शुरुआत गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने की। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, जूडो, भारोत्तोलन और बैडमिंटन समेत कई खेल मुकाबले खेले जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार रविवार आठ मार्च को सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन भी नोएडा स्टेडियम में होगा। इसमें जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विजेता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
--------------------
विभिन्न खेल स्पर्धाओं में ये खिलाड़ी रहे विजेता
कबड्डी - राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 की टीम (बालक-बालिकाएं वर्ग दोनों)
जूडो - 23 किग्रा. वर्ग में प्रशस्ति, 28 किग्रा. वर्ग में काम्या शर्मा और 32 किग्रा. वर्ग में मानशी यादव
बैडमिंटन - बालक वर्ग में पुनीत, बालिका वर्ग में देवोशी
कुश्ती - 45 किग्रा. वर्ग में कृष्णा, 51 किग्रा. वर्ग में कृष शर्मा
एथलेटिक्स - 100 मीटर दौड़ में लक्की, बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अन्या, 100 मीटर बालिका वर्ग में कविता और बालक वर्ग में आदित्य
चक्का और गोला फेंक - क्रमशः कुश और कमलेश

------------
सोरखा कुश्ती अखाड़े के पहलवानों ने जीते तीन गोल्ड और एक सिल्वर
कुश्ती प्रतियोगिता में सोरखा कुश्ती अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अखाड़े के पहलवानों ने तीन स्वर्ण समेत एक रजत पदक अपने नाम किया। अखाड़े के पहलवान लक्की यादव (65 किग्रा), लविश यादव (75 किग्रा) और क्रिस यादव (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। जबकि अरुण यादव (65 किग्रा) ने रजत पदक जीता। अखाड़े के संचालक इन्द्रजीत पहलवान, चंदगीराम यादव समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed