फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Police arrested four drug smugglers

15 लाख का नशा बरामद: ऑनलाइन लेते थे ऑर्डर, कॉलेज-हॉस्टल में फिर ऐसे करते थे डिलीवरी; जांच में बड़ा खुलासा

Fri, 31 Jul 2026 01:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 31 Jul 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida Police arrested four drug smugglers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत के विभिन्न प्रकार के विदेशी मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान (29) निवासी मधुबन विहार, दीपक कुमार (27) निवासी सूरजपुर मूल निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड, शिवम कुमार (23) निवासी फर्रुखाबाद वर्तमान पता सेक्टर-82 नोएडा और बोबी (22) निवासी हल्दौनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपियों के पास से 1 किलो 50 ग्राम सिलोंग गांजा, 70 ग्राम शैम्पेन एमडी , 75 ग्राम ओजी, 144 एमडीएमए की गोलियां, 63 ग्राम काला हैश, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपी स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को महंगे दामों पर नशे का सामान बेचते थे। आरोपी ऑनलाइन व व्हाट्सएप के जरिये मादक पदार्थों का ऑर्डर लेते थे। फिर कॉलेज, हॉस्टल या तय स्थान पर ऑनलाइन कूरियर या पोर्टर के जरिये डिलीवरी की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क पुलिस ने गुरुवार को क्राउन एक्सपो की ओर से एक्सपो मार्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिस पिकेट के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी विदेशी किस्म के मादक पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया और गोलियां तैयार कर स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को तीन से चार हजार रुपये प्रति ग्राम अथवा निर्धारित मात्रा के हिसाब से बेचते थे। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि यह मादक पदार्थ उन्हें कहां से प्राप्त होते थे और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके अलावा इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed