{"_id":"6a6b3b470ae3bb34090714ef","slug":"kho-kho-regional-ghaziabad-crowned-under-14-champions-secures-spot-in-national-competition-noida-news-c-23-1-lko1064-101746-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो रीजनल : अंडर-14 में गाजियाबाद चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो रीजनल : अंडर-14 में गाजियाबाद चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित सीआईएससीई रीजनल बॉयज़ स्टेट-लेवल खो-खो टूर्नामेंट 2
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अगस्त में तेलंगाना में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालक खो-खो (रीजनल) प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में मेजबान गाजियाबाद की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अंडर-14 वर्ग में गाजियाबाद पहले, कानपुर साउथ दूसरे, कानपुर नॉर्थ तीसरे और वाराणसी चौथे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में कानपुर साउथ ने खिताब जीता, जबकि कानपुर नॉर्थ उपविजेता, गाजियाबाद तीसरे और मेरठ चौथे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में भी कानपुर साउथ ने पहला स्थान हासिल किया। कानपुर नॉर्थ दूसरे, लखनऊ साउथ तीसरे और गाजियाबाद चौथे स्थान पर रहा।
विजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया-
समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी तथा पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं विद्यालय के पूर्व छात्र वरुण सिंह भाटी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में चंद्रमणि शर्मा, सन्नी कुमार, रितिका, तान्या, वंदना, रचित, कशिश, जय और अनिकेत ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता की विजेता टीमें अगस्त में तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।