फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School bus driver accused of molesting a female student

ग्रेटर नोएडा: स्कूल बस चालक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, चार महीने बाद केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 12:21 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 31 Jul 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
School bus driver accused of molesting a female student
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल बस चालक पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना करीब चार महीने पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की ओर से स्कूल प्रबंधन और बस संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


मीडिया सेल के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब चार माह पहले स्कूल की स्पोर्ट्स टीम जिसमें छात्राएं भी शामिल थीं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेरठ गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बस चालक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, मेरठ से वापस लौटते समय बस में भी चालक द्वारा छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में हाल ही में पीड़िता पक्ष द्वारा थाना नॉलेज पार्क में तहरीर दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और बस संचालक को भी नोटिस जारी कर घटना से संबंधित दस्तावेज, चालक की नियुक्ति, यात्रा का विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स टीम के साथ गए शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जांच का हिस्सा बनाए जा रहे हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed