{"_id":"698b6c72a9b46f5354029692","slug":"greater-noidas-air-pollution-crosses-250-noida-news-c-23-1-lko1064-87444-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 250 के पार पहुंचा ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 250 के पार पहुंचा ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। कुछ दिन की राहत के बाद फिर ग्रेनो की हवा में प्रदूषण बढ़ गया। मंगलवार को ग्रेनो का एक्यूआई 266 पहुंच गया है। गाजियाबाद रेड जोन में पहुंच चुका है, जबकि हवा की रफ्तार कम रहने के कारण ग्रेनो के रेड जोन में जाने की संभावना बनी हुई है।लगातार तीन दिनों से येलो जोन में रहने के बाद बीते दो दिनों से ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन में है। सोमवार को ग्रेनो का एक्यूआई 230 था, लेकिन मंगलवार को इसमें 36 अंक की वृद्धि हो गई। वहीं एनसीआर में गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के बाद ग्रेनो सबसे अधिक प्रदूषित रहा।
लगातार दूसरे दिन ऑरेंज जोन में रही नोएडा की हवा
बात नोएडा की करें तो सोमवार को जहां एक्यूआई 236 था, मंगलवार को बढ़कर ये 261 तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बावजूद प्रदूषण के स्तर में खास सुधार नहीं हो सका।
Trending Videos