{"_id":"6a5a2c914394e6c687099b86","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100407-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध पिस्टल, चाकू और स्कॉर्पियो के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध पिस्टल, चाकू और स्कॉर्पियो के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतलाली पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस, दो अवैध चाकू और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार शुक्रवार को सिरसा कट से गोलचक्कर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार अनिल कुमार, हरेन्द्र और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल कुमार निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं हरेंद्र निवासी गुरुग्राम और सचिन कुमार निवासी बुलंदशहर के पास से एक-एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिली स्कॉर्पियो को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी अनिल कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में शामली जिले के कांधला थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।