सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: मतदाता न बीएलओ, बूथों पर पसरा रहा सन्नाटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
विज्ञापन
- बूथों पर मतदाता सूची देखने पहुंचे कम लोग, कई जगह बीएलओ नदारद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को मतदाता सूची देखने के लिए बनाए गए बूथों पर पहले दिन बहुत कम लोग पहुंचे। कई बूथों पर तो कोई भी मतदाता नहीं आया। वहीं, कुछ स्थानों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के अनुपस्थित रहने से मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। जिले के 2024 बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी और उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता सूची के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कई बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। जिन पर पहुंचे उन पर इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर स्थित रियान पब्लिक स्कूल में बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहे, जहां कुछ लोग अपना नाम जांचने पहुंचे और सूची में नाम मिलने पर संतोष जताया। वहीं, दादरी के जूनियर हाईस्कूल बूथ पर बीएलओ पूरे दिन बैठे रहे, लेकिन कोई भी मतदाता नहीं पहुंचा। दादरी नगर के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में तैनात बीएलओ केवल औपचारिकता निभाकर लौट गए। उनके जाने के बाद कई मतदाता बूथ पर पहुंचे, लेकिन किसी के न मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीएलओ सुबह करीब 10 बजे आए और 11 बजे ही वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर बीएलओ को खोजते रहे मतदाता : कई स्कूलों में पढ़ाई चलने के कारण बूथ भी वहीं बनाए गए थे और बीएलओ को स्कूल परिसर में बैठाया गया था। ऐसे में मतदाता उन्हें ढूंढते रहे और स्कूल के अंदर उनकी स्थिति की जानकारी लेने में परेशान होते रहे। दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज में बीएलओ किस स्थान पर बैठे हैं। इसकी जानकारी जुटाने में लोग को काफी दिक्कतें हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed