{"_id":"69b813251e5d12e1bf05094c","slug":"hackers-threat-student-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4968-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एप हैकर्स ने विश्वविद्यालय के छात्र को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एप हैकर्स ने विश्वविद्यालय के छात्र को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रतियोगिता के दौरान छात्र ने तीन युवकों को एप हैक करते पकड़ लिया था
- पबजी का इंडियन वर्जन है एप, इंस्टाग्राम पर दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। चाइनीज पबजी गेम के इंडियन वर्जन बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) की प्रतियोगिता के दौरान एप हैक करने वाले तीन युवकों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र को जान से मारने की धमकी दी है। छात्र ने तीनों को ऑनलाइन चल रही गेम टूर्नांमेंट को हैक करते हुए पकड़ लिया था। छात्र ने तीनों को नामजद करते हुए पुलिस से शिकायत की है।
मूलरूप से वृंदावन निवासी आराध्य दनकौर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीसीए का छात्र है। उसने शिकायत में कहा है कि बीजीएमआई ऑनलाइन ऐप पर खेलने वाले समूह ने उस छात्र को हैकर्स को पकड़ने के लिए हायर किया हुआ है। उसने बताया कि एप से हैकर पकड़ने के बाद ऑनलाइन पेमेंट मिलती है। कुछ दिन पहले एप को ऑनलाइन हैक करके गेम खेलते हुए 3 युवकों को पकड़ा था। इस बात की भनक आरोपी युवकों को लग गई। जानकारी के बाद आरोपियों ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर जान से मारने की धमकी दी है। एक आरोपी इसी विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र भी है। इंस्टाग्राम की रिकॉर्डिंग भी पीड़ित ने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
ऑनलाइन खेल रही थीं 20 टीम: छात्र ने बताया कि इस एप में लगातार ऑनलाइन गेम प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 1 हजार से डेढ़ करोड़ रुपये तक का इनाम होता है। इस प्रतियोगिता में 20 टीम और एक टीम में 4 खिलाड़ी खेल सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। गेम खेलते वक्त एक व्यक्ति हैकर्स की निगरानी में रहता है।
इंडियन वर्जन बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) गेम खेलना वैध है लेकिन इसमें सट्टा लगाना या पैसा लगाना पूरी तरह से अवैध होता है। हालांकि, यह धमकी वाला मामला दनकौर कोतवाली का है। -आशीष यादव, साइबर एक्सपर्ट प्रभारी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र
Trending Videos