सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hdfgh

Noida News: महिला कोच में घुसना पड़ा भारी, सात यात्री गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
hdfgh
विज्ञापन
दादरी। दादरी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक अनोखा अभियान देखने को मिला, जब लोकल ट्रेन के महिला कोच में विशेष अतिथि बनकर यात्रा कर रहे सात पुरुष यात्रियों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली लोकल ट्रेन में महिला कोच का अनुभव लेने निकले थे।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि महिला कोच में पुरुषों की घुसपैठ की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। ऐसे में आरपीएफ ने अभियान चलाया जिसमें इन सात यात्रियों का चयन कर लिया गया। घटना उस समय हुई जब खुर्जा से दिल्ली जा रही लोकल ट्रेन दादरी स्टेशन पर रुकी। आरपीएफ की टीम ने महिला कोच में प्रवेश किया और पाया कि कुछ यात्री सुविधा के नाम पर नियमों को ठेंगा दिखा रहे थे। टीम ने बिना किसी भेदभाव के सभी को नीचे उतार लिया। इसके बाद सभी को आरपीएफ कोतवाली ले जाया गया, जहां रेलवे अधिनियम धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान कुछ यात्रियों ने तर्क दिया कि भीड़ बहुत थी, इसलिए मजबूरी में बैठ गए। खैर, कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी अभियुक्तों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed