{"_id":"6a81af63af5d9570c300ce6a","slug":"high-tech-ot-at-bhangel-chc-remains-incomplete-after-five-months-causing-inconvenience-grnoida-news-c-1-noi1095-4615563-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भंगेल सीएचसी में पांच महीने से अधूरा हाईटेक ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भंगेल सीएचसी में पांच महीने से अधूरा हाईटेक ओटी
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 110 स्थित भंगेल सीएचसी में बन रहा ओटी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
भंगेल सीएचसी में पांच महीने से अधूरा हाईटेक ओटी, हो रही परेशानी
जिला अस्पताल के बाद सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाएं इलाज कराने आती हैं यहां
-हर महीने 8 से 10 ऑपरेशन हो रहे, कई मामलों में दूसरे अस्पतालों में करना पड़ रहा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-110 स्थित भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए बनाया जा रहा हाईटेक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) करीब पांच महीने बाद भी तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में महिलाओं को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। हालांकि, अस्पताल में अस्थायी व्यवस्था के तौर पर दूसरे कमरे को ओटी में तब्दील कर ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल के बाद सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाएं भंगेल सीएचसी इलाज कराने आती हैं। भंगेल सीएचसी में तैनात यतेंद्र सिंह ने बताया कि हर महीने करीब 250 से 300 प्रसव होते हैं। इनमें लगभग आठ से 10 महिलाओं को ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराना पड़ता है। ओटी की जरूरत होने की वजह से दूसरे कमरे को अस्थायी ओटी में तब्दील कर दिया गया है।
एक करोड़ रुपये तक की लागत से बन रहा हाईटेक ओटी
सीएमओ मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि भंगेल सीएचसी में बनाया जा रहा ऑपरेशन थियेटर सामान्य ओटी के मुकाबले हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आ रही है। उन्होंने बताया कि ओटी का निर्माण कार्य अभी जारी है और करीब एक महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी और सीएचसी में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।