{"_id":"69c67ca6e1fe861560049e47","slug":"hpv-vaccine-is-also-being-administered-in-child-pgi-grnoida-news-c-1-noi1095-4096574-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाइल्ड पीजीआई में भी लग रही एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाइल्ड पीजीआई में भी लग रही एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
14 साल की किशोरी को लगाया गया टीका
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भी किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगने लगी है। शुक्रवार को संस्थान में 14 साल की किशोरी को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अबतक यह वैक्सीन सिर्फ जिला अस्पताल में ही लग रही थी।
चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ 28 फरवरी से किया गया। इसी क्रम में 27 मार्च को चाइल्ड पीजीआई में पहला एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। संस्थान में आने वाली 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों को यह टीका निशुल्क लगाया जाएगा। कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह, संकायाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. मुकुल कुमार जैन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आलोकिता शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर कोमल यादव और प्रदीप सिंह की उपस्थिति रही।
-- -- -- -- -- --
टीकाकरण के बाद 30 मिनट का ऑब्जर्वेशन
डॉ. आलोकिता ने बताया कि टीकाकरण के बाद किशोरी को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 30 मिनट तक चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में रखा गया। स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाए जाने पर उसे सुरक्षित रूप से घर भेज दिया गया।
Trending Videos