{"_id":"6a6b4c54926e3c387403eb9d","slug":"if-the-us-imposes-a-100-percent-tariff-exports-will-cease-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101770-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमेरिका ने 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया तो खत्म हो जाएगा निर्यात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमेरिका ने 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया तो खत्म हो जाएगा निर्यात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अमेरिका सीनेट में विधेयक पास होने से बड़ी शहर के निर्यातकों की बेचैनी
-निर्यातकों को उम्मीद है कि कांग्रेस या फिर अमेरिका की कोर्ट नहीं होने देगी ऐसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अमेरिकी सीनेट में भारत समेत कई अन्य देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का विधेयक पास होने से ग्रेनो के निर्यातक चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका के साथ निर्यात खत्म हो जाएगा। इतना महंगे उत्पाद को अमेरिका में खरीदार नहीं मिलेंगे। इसका नुकसान निर्यातकों के साथ यहां के उत्पादों को भी होगा। अभी उत्पाद भेजना काफी महंगा पड़ रहा है। हालांकि उम्मीद है कि कांग्रेस या कोर्ट ऐसा नहीं होने देगी।
हाल ही में अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक लाया गया था। जिसमें रूस से ईंधन खरीदने वाले प्रमुख देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था। अमेरिकी सीनेट ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है। अब विधेयक को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स या कांग्रेस में भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी ली जाएगी। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विधेयक का समर्थन कर चुके हैं।
अब जब सीनेट में विधेयक पास हो गया है तो इसने ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों और निर्यातकों की बेचैनी बढ़ा दी है। निर्यातकों का कहना है कि लॉजिस्टिक पहले ही काफी महंगा हो गया है। अब अगर टैरिफ 100 प्रतिशत हो जाता है तो फिर अमेरिका के साथ काम करना मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका में होने वाला निर्यातक खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव तरुण चेतवानी ने बताया कि अमेरिका के खरीदारों के साथ पहले ही कारोबार 50 प्रतिशत से भी अधिक प्रभावित है। अमेरिका के खरीदार नए ऑर्डर नहीं दे रहे हैं। पुराने ऑर्डर भी किश्तों में मंगवा रहे हैं। उनको जितनी जरूरत है, उतना ही माल मंगवा रहे हैं। अब अगर 100 प्रतिशत टैरिफ लगता है तो फिर पूरा कारोबार ठप हो जाएगा। निर्यातक पूरी तरह खत्म हो जाएगा या फिर महंगा खरीदना पड़ेगा। उनको उम्मीद है कि कांग्रेस या कोर्ट ऐसा नहीं होने देगी। आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि अमेरिका के 100 प्रतिशत टैरिफ का उद्योगों पर काफी असर पड़ेगा। अमेरिका बड़ा व्यापार केंद्र है।