{"_id":"6a58d561803490771a0c2eb6","slug":"inter-house-football-tournament-at-sd-vidya-school-modeled-after-the-fifa-world-cup-noida-news-c-1-noi1095-4507718-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फीफा वर्ल्ड कप की तर्ज पर एसडी विद्या स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फीफा वर्ल्ड कप की तर्ज पर एसडी विद्या स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-49 स्थित एसडी विद्या स्कूल में बृहस्पतिवार को फीफा वर्ल्ड कप की तर्ज पर इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस—ज्योति, सरस्वती, भारती और गीता के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
पहले सेमीफाइनल में भारती हाउस ने गीता हाउस को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। भारती हाउस के लिए शौर्य और गीता हाउस की ओर से ओजस ने गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में ज्योति हाउस ने सरस्वती हाउस को 1-0 से मात दी। ज्योति हाउस के सत्यम ने मैच का एकमात्र गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में ज्योति हाउस और भारती हाउस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने मजबूत रक्षण और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच का निर्णायक गोल सक्षम ने कर ज्योति हाउस को 1-0 की जीत दिलाई। इसके साथ ही ज्योति हाउस ने इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, फिटनेस और टीम भावना का विकास करते हैं।