{"_id":"6a60e603799427e4b10b3f2d","slug":"jps-akshita-wins-gold-at-shooting-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-100959-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शूटिंग चैंपियनशिप में जेपी की अक्षिता ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शूटिंग चैंपियनशिप में जेपी की अक्षिता ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग चैंपियनशिप में जेपी की अक्षिता ने जीता स्वर्ण
- सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया निशाना साधने का हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एयर राइफल और एयर पिस्टल की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों से आए निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजबान स्कूल की अक्षिता शर्मा ने अंडर-19 एयर पिस्टल वर्ग में 371 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 एयर पिस्टल वर्ग में हापुड़ के एसएमटी ब्रह्मा देवी एसबीवी मंदिर की माही त्यागी ने 375 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। बागपत के ग्रोवेल स्कूल की अदिति ने 363 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 एयर राइफल वर्ग में गाजियाबाद के एसएजे स्कूल की आन्वी सिंह ने 395 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नोएडा के कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की स्मायरा कात्यायन 389 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 एयर पिस्टल वर्ग में नोएडा के शिव नादर स्कूल की अनाया जैन ने 378 अंक हासिल कर बाजी मारी। वहीं, अंडर-17 एयर राइफल वर्ग में आगरा कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल की खुशी चौधरी ने 398 अंक के साथ दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
अंडर-19 एयर राइफल वर्ग में हापुड़ की माही चौधरी ने 395 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रेटर नोएडा के डीपीएस गामा की रुमैसा आलिया 392 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सीबीएसई और राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मानकों के अनुसार किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक टार्गेट सिस्टम, तकनीकी सहायता और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
लॉन टेनिस में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम-
जेपी पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई लॉन टेनिस चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम, सिटी पब्लिक स्कूल और अल्मा मैटर स्कूल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल और दयावती मोदी पब्लिक स्कूल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।