सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kingpin based in Dubai running a cyber fraud syndicate.

Noida News: दुबई में बैठा सरगना चला रहा साइबर ठगी का सिंडिकेट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Kingpin based in Dubai running a cyber fraud syndicate.
विज्ञापन
फर्जी डैशबोर्ड में निवेशकों को झूठा मुनाफा दिखाकर करते हैं ठगी

3.75 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ी 15 शिकायतें पता चलीं


सोनू यादव
गुरुग्राम। निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी मामले में दिल्ली से पकड़े गए तीन ऑपरेटरों का आका दुबई से साइबर ठगी का सिंडिकेट चला रहा है। वहीं से वह भारत में सक्रिय ऑपरेटरों को निर्देश देता है। यह ऑपरेटर निवेशकों को फर्जी डैशबोर्ड उनके द्वारा निवेश की गई राशि पर मुनाफा दिखाते, बाद में जब पीड़चि रिफंड लेने की कोशिश करते तो ठग बहाने से और रुपये मांगते हैं।

आरोपियों से बरामद हुए मोबाइल और अन्य उपकरणों से पता चला है कि 3.75 करोड़ रुपये से जुड़ीं 15 शिकायतें सामने आईं हैं। ठगों ने कर्नाटक, हैदराबाद, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के लोगों से ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तीन महीने में बदल देते थे ठिकाना
गुरुग्राम साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जब दिल्ली में दिलशाद गार्डन इलाके में रेड कर पकड़े गए जनक, दिनेश और पवन से पूछताछ की तो पता चला कि वे यहां करीब दो महीने से किराये पर रह रहे थे। जल्द ही ये ठिकाना भी बदलने वाले थे। आरोपियों ने कबूला कि हर 2-3 महीने में ये ठिकाना बदल देते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पवन भी दुबई होकर आया है। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक उसकी दुबई में रहकर आने की ट्रेवल हिस्ट्री पुलिस को मिली है। अब आरोपियों से पुलिस टीम आगामी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed