{"_id":"69f89fef8a01df869d022a88","slug":"lean-air-in-noida-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93918-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 26 दिन बाद ग्रीन जोन में रही ग्रेटर नोएडा की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 26 दिन बाद ग्रीन जोन में रही ग्रेटर नोएडा की हवा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- --
26 दिन बाद ग्रीन जोन में रही ग्रेटर नोएडा की हवा
-सोमवार सवेरे 4 घंटे की बारिश से तापमान भी गिरा, गर्मी से मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही वायु प्रदूषण में भी कमी आई है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में 89 दर्ज किया गया। जो पिछले तीन दिन से येलो जोन में चल रहा था। वही सवेरे 3 बजे से सुबह 7 बजे तक हुई बारिश से तापमान करीब 8 डिग्री कम रहा। जिससे लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना हैं।
ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह करीब 4 घंटे बारिश हुई। तेज गरज के साथ कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। बारिश ने सुबह-सुबह लोगों को पहाड़ की सर्द हवाओं का अहसास कराया। सुबह तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जो दिन में 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। तापमान कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में बादलों के बीच हल्की धूप से मौसम सुहाना रहा। वहीं बारिश ने वायु प्रदूषण से भी राहत दी है। इससे पहले 26 दिन पहले ग्रेनो का एक्यूआई 8 अप्रैल को ग्रीन जोन में रहा था। तब एक्यूआई 90 रहा था।
बारिश के बाद जलभराव ने किया परेशान : बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। कुलेसरा और हल्दौनी मोड़ के पास सूरजपुर-दादरी-छलेरा रोड पर जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल सूरजपुर कस्बे का रहा। यहां तिलपता चौक की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य लंबित है। इस कारण सड़क पर गहरे गड्ढें हैं। जलभराव से लोगों को समस्या हुई।
Trending Videos