Noida News: ‘कर्णगाथा’ में दिखी निष्ठा, न्याय और भाग्य की कसाैटी
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव में बच्चों के लिए कठपुतली, स्टोरीटेलिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियां हुईं। नाट्य मंचन और साहित्यिक चर्चाओं ने दर्शकों को आकर्षित किया। अब तक 51 हजार किताबें बिक चुकी हैं।
विस्तार
शिवाजी सावंत की ‘मृत्युंजय’, रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ और रवींद्रनाथ ठाकुर के ‘कर्ण-कुंती संवाद’ से प्रेरित इस नाट्य प्रस्तुति में संवेदनापूर्ण संवाद व सशक्त अभिनय के जरिये महाभारत के महानायक कर्ण के संघर्ष, निष्ठा, न्याय, भाग्य और स्वेच्छा को जीवंत कर दिया।
इससे पहले दिन की शुरुआत बाल मंडप में अमृत नागपाल की रोचक कठपुतली कथाकथन से हुई। फिर जयश्री सेठी ने माइंडफुलनेस सत्र में बच्चों से संवाद किया। आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला में नामिक शेर्पा ने बच्चों को रंग-बिरंगे कागजों से हंस बनाना सिखाया। स्टोरीटेलिंग का भी सत्र हुआ।
साहित्यिक संवाद में वरिष्ठ कथाकार और उपन्यासकार शिवमूर्ति से उनकी रचनात्मकता व अनुभवों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि साहित्य में गुणवत्ता हमेशा संख्या से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने जीवन के प्रसंग भी साझा किए। लेखक राज वर्मा की कृति ‘हरि अनंत हरि कथा अनंता’ का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम बहादुर मिश्र ने किया। यह कृति रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों की सूक्ष्म मीमांसा पेश करती है।
साहित्य व पुस्तकों पर चर्चा, अब तक 51 हजार किताबें बिक चुकी
अगले सत्र में चर्चित लेखिका आकांक्षा पारे काशिव और सुधांशु गुप्त ने उत्तर प्रदेश पत्रिका की संपादक कुमकुम शर्मा के साथ किशोर साहित्य की विविधता पर चर्चा की। सत्र का संचालन एनबीटी के सहायक संपादक डॉ. ललित किशोर मांडोरा ने किया। तीसरे सत्र में एनबीटी की ट्रस्टी और प्रख्यात लेखिका डॉ. साधना बालवाटे से उनकी कृति ‘अहिल्या रूपेण संस्थिता’ पर संवाद हुआ। आयोजकों ने जानकारी दी कि पांच दिनों में दो लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की और लगभग 51 हजार किताबें बिक चुकी हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में लगे गोमती पुस्तक महोत्सव में स्टोरीलैंड कार्यक्रम में बच्चों को सव