सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahashivratri fair at Nankeshwar Mahadev Temple from the 11th.

Noida News: नानकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला 11 से

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri fair at Nankeshwar Mahadev Temple from the 11th.
विज्ञापन
15 फरवरी को त्रयोदशी व 16 फरवरी शिव चौदस को चढ़ाई जाएगी कांवड़, मनोरंजन के लिए झूला, नौटंकी, सर्कस आदि भी लगाए जाएंगे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। भाईपुर ब्रह्मनान गांव के नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला 11 से 16 फरवरी तक चलेगा। 15 फरवरी को त्रयोदशी व 16 फरवरी शिव चौदस को कांवड़ (जल) चढ़ाई जाएगी। मेले में दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें इनामी मुकाबले होंगे और लोगों को नामी पहलवानों की कुश्तियां देखने को मिलेंगी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि हवन, आरती, प्रवचन समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। दंगल 12 और 13 फरवरी को होगा। इसमें हरियाणा, दिल्ली, बुलंदशहर, नोएडा व ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के पहलवान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए झूला, नौटंकी, सर्कस आदि भी लगाए जाएंगे। कांवड़ियों के स्नान, ठहरने और जल चढ़ाने की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही हर साल की तरह अन्य राज्यों से आने वाले शिव भक्तों के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाभारत कालीन है नानकेश्वर महादेव मंदिर
रबूपुरा से 6 किमी दूर यमुना की तलहटी पर बने इस प्राचीन शिव मंदिर का इतिहास महाभारत कालीन है। मान्यता है कि पांडवों ने यहां पर अपना कुछ समय बिताया था। नानकेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाला मेला गौतमबुध नगर का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु यहां आते हैं। फाल्गुन मास में शिव चौदस के 10 दिन बाकी रहने के कारण मेले की तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed