{"_id":"6a50067c6afe27a4260af9eb","slug":"malakpur-stadium-gets-a-regular-basketball-coach-players-set-to-soar-to-new-heights-noida-news-c-23-1-lko1064-99718-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलकपुर स्टेडियम को मिला नियमित बास्केटबॉल कोच, खिलाड़ियों को नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलकपुर स्टेडियम को मिला नियमित बास्केटबॉल कोच, खिलाड़ियों को नई उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खेल निदेशालय ने दूसरे चरण के अनुबंध नवीनीकरण के तहत की नियुक्ति, डेढ़ साल पुराने सिंथेटिक कोर्ट पर अब मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबे इंतजार के बाद बास्केटबॉल खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षक मिल गया है। खेल निदेशालय की ओर से दूसरे चरण के अनुबंध नवीनीकरण के तहत नियुक्त प्रशिक्षक सनी कुमार चंद्र ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभालते ही खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया। इससे जिले के उभरते खिलाड़ियों में उत्साह है और अब उन्हें राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। स्टेडियम में करीब डेढ़ वर्ष पहले आधुनिक सुविधाओं से लैस सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया गया था, लेकिन नियमित कोच की नियुक्ति न होने से खिलाड़ी व्यवस्थित प्रशिक्षण से वंचित थे। इस दौरान जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति के माध्यम से अस्थायी व्यवस्था की गई थी, जबकि खेल विभाग लगातार नियमित प्रशिक्षक की मांग खेल निदेशालय से करता रहा।
विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का अनुभव-
हाल ही में खेल निदेशालय ने प्रयागराज निवासी सनी कुमार चंद्र को बास्केटबॉल प्रशिक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर से बास्केटबॉल कोचिंग में पीजी डिप्लोमा किया है और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का अनुभव रखते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से नियुक्ति के करीब दस दिन बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। पहले दिन खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी क्षमता और खेल कौशल का आकलन कर आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
पूर्व कोच को हटाने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा-
वर्तमान में स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग के करीब 30 खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं। अब उन्हें तकनीकी कौशल, फिटनेस, मैच रणनीति और प्रतियोगी तैयारी का व्यवस्थित प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है। वहीं, खेल विभाग ने जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति के माध्यम से कार्यरत पूर्व कोच को हटाने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेज दिया है, ताकि प्रशिक्षण पूरी तरह खेल निदेशालय के नियमित प्रशिक्षक की देखरेख में संचालित हो सके।
विज्ञापन
कोट-
नियमित प्रशिक्षक की तैनाती से खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा और जिले की खेल प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी