फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road caves in during construction work; cracks appear in PG buildings

ग्रेटर नोएडा: निर्माण कार्य के दौरान धंसी सड़क, पीजी भवनों में पड़ीं दरारें, छात्रों में दहशत

Fri, 10 Jul 2026 11:05 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 10 Jul 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
Road caves in during construction work; cracks appear in PG buildings
निर्माण कार्य के दौरान धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित एसवीजी कमर्शियल प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। घटना के बाद आसपास रहने वाले छात्रों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास स्थित कई पीजी (पेइंग गेस्ट) भवनों की दीवारों में दरारें आने की शिकायत सामने आई है। पीजी में रहने वाले छात्रों का कहना है कि तेज कंपन और सड़क धंसने के बाद वे दहशत में हैं। उन्हें इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। कई छात्रों ने प्रशासन से भवनों की तकनीकी जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया। 
विज्ञापन


सड़क धंसने से क्षेत्र में आवाजाही भी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क धंसने के कारणों की जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed