{"_id":"6a31a0d18cd89f2d450f711b","slug":"malakpur-stadium-may-soon-get-boxing-and-wushu-coaches-noida-news-c-23-1-lko1064-97698-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलकपुर स्टेडियम को जल्द मिल सकते हैं बॉक्सिंग और वुशू कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलकपुर स्टेडियम को जल्द मिल सकते हैं बॉक्सिंग और वुशू कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- खेल निदेशालय दूसरे चरण में 44 प्रशिक्षकों के अनुबंध नवीनीकरण की तैयारी में, खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सरकारी खेल स्टेडियमों में लंबे समय से बनी प्रशिक्षकों की कमी जल्द दूर हो सकती है। खेल निदेशालय दूसरे चरण में 44 कोचों के अनुबंध नवीनीकरण की तैयारी कर रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न स्टेडियमों में आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इससे मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग और वुशू समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस समय बॉक्सिंग प्रशिक्षण सबसे अधिक प्रभावित है। नए सत्र की शुरुआत के बावजूद अब तक स्थायी कोच की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसके चलते प्रशिक्षण गतिविधियां नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। बीते वर्ष यहां 30 से अधिक खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते थे, लेकिन कोच की अनुपस्थिति से उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।
प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं-
वहीं वुशू खेल की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। पिछले वर्ष नियुक्त कोच ने प्रशिक्षण सत्र शुरू नहीं किया और विभाग को औपचारिक रूप से इस्तीफा भी नहीं सौंपा। इससे वैकल्पिक व्यवस्था करने में कठिनाई हुई और वुशू प्रशिक्षण लगभग ठप हो गया। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिल सका। खेल अधिकारियों के अनुसार, अनुबंध नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेडियमों में प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। मलकपुर स्टेडियम को बॉक्सिंग और वुशू के कोच मिलने की संभावना सबसे अधिक है। इससे खिलाड़ियों को नियमित तकनीकी प्रशिक्षण मिल सकेगा और वे राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर पाएंगे।
कई खेलों की गतिविधियां जारी-
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान में जूडो, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, कबड्डी, नेटबॉल और जिम की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। बड़ी संख्या में खिलाड़ी यहां अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। अधिकारियों का मानना है कि सभी खेलों में पर्याप्त प्रशिक्षक उपलब्ध होने पर जिले की खेल प्रतिभाओं को और बेहतर मंच मिलेगा।
विज्ञापन
कोट-
खेल निदेशालय स्तर पर कोचों के अनुबंध नवीनीकरण पर विचार चल रहा है। प्रक्रिया पूरी होने पर मलकपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग और वुशू समेत अन्य खेलों के प्रशिक्षक मिलने की उम्मीद है। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी